पोहा बनाने की विधि - Poha Recipe in Hindi😋😋

हर इंडियन की पसंद जिसे इंडिया ही नहीं पूरी दुनिया में जाना जाता है जी हाँ में बात करने जा रहा हु एक ऐसे व्यंजन की जो सभी के दिलों पे करता है राज शायद आप लोग समझ गए होंगे की मई बात करने जा रहा हूँ फटाफट तैयार होने वाले व्यंजन की जिसे हर कोई करता है पसन जिसका नाम है पोहा, सभी का पसंदीदा और झटपट तैयार होने वाला व्यंजन पोहा, पूरे भारत देश में पोहा के दीवाने हर जगह मिल ही जाते है क्योंकि ये सभी के दिलो का राजा हैI

Poha Recipe in Hindi

poha recipe - Ingridients- पोहा बनाने के लिए जरूरी सामग्री पोहा बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की आवश्यकता पड़ेगी, इसके आलावा आप अपने हिसाब से हरी सब्जियों को ले सकते है -

  1. पोहा की सामग्री
  2.     पोहा 1 कप
  3.    1 चम्मच तेल
  4.    टी स्पून हींग 1/8  
  5.    राई 1  चम्मच
  6.    प्याज़ 1 /2, बारीक कटा हुआ
  7.     कढ़ी पत्ता 8-10  
  8.     साबुत लाल मिर्च 2 -3
  9.     आलू 1/2, बारीक कटा हुआ
  10.     हल्दी 1/2 चम्मच  
  11.     नमक अपने स्वादानुसार
  12.     हरी मिर्च 1 चम्मच, बारीक कटा हुआ
  13.     एक चम्मच नींबू का रस
  14.     एक चम्मच हरा धनिया
  15.     नींबू का छिलका (गार्निशिंग के लिए)

Poha recipe in Hindi - पोहा बनाने की विधि

1.छन्नी में पोहा डालकर पानी से साफ कर लें। ध्यान रहे, पोहा को पानी में ज़्यादा समय के लिए न भिगोएं। इसलिए इसे छन्नी में ही रहने दें।
2.एक पैन में तेल डालें। उसमें हींग, राई, कढ़ी पत्ता, प्याज़ और साबुत लाल मिर्च डालें।
3.जब प्याज़ हल्के सुनहरे रंग की हो जाएं, तो इसमें आलू डालें। जब आलू हल्के सुनहरे रंग के हो जाएं, तो इसमें हल्दी डालें।
4.आलू को हल्की आंच पर फ्राई कर लें। ध्यान रहे, आलू पूरी तरह पक जाना चाहिए।
5.अब आंच को तेज़ करें। उसमें नमक और पोहा डालकर अच्छी तरह मिलाएं। हल्का भूनें।
6.आंच बंद करके इसमें हरी मिर्च, नींबू का रस और आधा हरा धनिया डालें।
7.एक कटोरी में निकाल कर ऊपर से बाकी बचे हरे धनिये और नींबू का छिलके से गार्निश कर सर्व करें।

Read More -  Amazing recipe of Chole Bhature: Make it at home without any hassle

FAQ

Ques - 1:  पोहा का दूसरा नाम क्या है?

Ans:    पोहा यानी चपटा चावल दक्षिण एशिया के ब्रेक फ़ास्ट में मख्य पार्ट हे ये पोहा इसे स्थानीय भाषा आधार पर पोहा , अवल और अन्य नामों से जाना जाता है। यह भारत, नेपाल और बांग्लादेश में विशेष रूप से लोकप्रिय है। 

Ques - 2: पोहा क्यों खाते हैं?

Ans:  पोहा आसानी से पचने वाला होता है इसमें फाइबर की मात्र ज्यादा होती है जो कब्ज को नही होने देता इसके अलावा, फाइबर गट हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद होता है, जिससे गट माइक्रोबायोम बेहतर रहता है।

Ques - 3: पोहा कब नहीं खाना चाहिए?

Ans: पाचन संबंधी समस्याओं वाले लोग : पोहा चावल से बना होता है, जो आसानी से पचने वाला नहीं होता है। पाचन संबंधी समस्याओं जैसे अपच, एसिडिटी, कब्ज, IBS (Irritable Bowel Syndrome) से पीड़ित लोगों के लिए पोहा खाना मुश्किल हो सकता है